Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Pune News: राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले पुणे यूनिवर्सिटी हॉस्टल में ABVP-NSUI भिड़े

Pune News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार रात हुई इस झड़प के बाद कॉलेज और हॉस्टल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


घटना में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

छात्राओं को धमकाने के आरोप

NSUI ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का समर्थन करने वाली कुछ छात्राओं को ABVP सदस्यों ने धमकाया। संगठन का दावा है कि छात्राओं को उनके कमरे में बंद करने के साथ मारपीट भी की गई।

वहीं, ABVP ने NSUI के आरोपों को खारिज करते हुए अलग दावा किया है। ABVP का कहना है कि NSUI कार्यकर्ता छात्रों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। संगठन के मुताबिक, उनकी बात नहीं मानने पर छात्राओं के साथ मारपीट की गई। इस तरह दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर छात्रों को प्रभावित करने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।


50-60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस

विवाद के बाद पुणे पुलिस ने करीब 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार भी देर रात कॉलेज पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम का समर्थन करने वाली छात्राओं को धमकाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। वडेट्टीवार ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस पर भी छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

आज राहुल गांधी करेंगे छात्रों से संवाद

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आज पुणे में आयोजित होना है। इस दौरान वह छात्राओं से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !