Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

RINPAS Marathon: रिनपास की पहली “नशा मुक्ति मैराथन” के विजेता और प्रतिभागी सम्मानित

RINPAS Marathon: रिनपास के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पहली नशा मुक्ति मैराथन के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, उप निदेशक (प्रशासन) मिथिलेश कुमार चौधरी और चिकित्सा अधीक्षक ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए. इस दौरान उन्होंने मैराथन में शामिल सभी लोगों के उत्साह और सहभागिता की सराहना की.



नशामुक्त समाज और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं.



बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
नशा मुक्ति मैराथन में विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों, रिनपास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और समाज को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना रहा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !