Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Railway News: चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्रियों को हो रही परेशानी

Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के दावों के बावजूद चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की समयबद्धता लगातार बिगड़ती नजर आ रही है. ट्रेनों के निर्धारित समय से नहीं चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

रविवार को मुंबई से चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस राउरकेला तक समय पर पहुंची, लेकिन इसके बाद यह एक घंटे से अधिक देरी से चलने लगी. वहीं एर्नाकुलम एक्सप्रेस और छपरा एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देर से टाटानगर पहुंचीं.

इसके अलावा हावड़ा से चलने वाली इस्पात एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस भी पहले की तरह लेट चल रही हैं. ट्रेनों की इस अनियमितता का असर केवल लंबी दूरी की गाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि लोकल ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है.

यात्रियों का कहना है कि रेलवे के परिचालन तंत्र में सुधार नहीं होने के कारण रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !