Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Railway Updates: चक्रधरपुर लिंक रेक की देरी से बदला तीन प्रमुख ट्रेनों का समय

Railway: चक्रधरपुर लिंक रेक के समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण रेलवे ने रविवार को तीन प्रमुख ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है। रेल प्रशासन के अनुसार यह बदलाव अस्थायी रूप से किया गया है।

हावड़ा, राउरकेला और रांची रूट की ट्रेनों पर असर
नए संशोधित समय के अनुसार 12022 बीबीएन-हावड़ा एक्सप्रेस अब शाम 5:15 बजे अपने निर्धारित स्टेशन से रवाना होगी। वहीं 20835 राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:00 बजे अपने तय समय पर रवाना होगी।

रेलवे की यात्रियों से खास अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का अद्यतन समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य सूचना माध्यमों से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !