Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Rajyasabha Election Update : झारखंड राज्यसभा चुनाव, मतदान शुरू, दूसरी सीट पर कांटे की टक्कर

Rajyasabha Election Update : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी।


दूसरी सीट पर सभी की नजरें, मुकाबला बना दिलचस्प

इस चुनाव में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे दूसरी सीट का मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। सत्ता पक्ष और एनडीए दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मतदान से पहले दोनों खेमों ने अपने-अपने विधायकों के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति तैयार की और एकजुटता का संदेश दिया।

विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विधानसभा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतदान कराया जा रहा है। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना होगी, जिसके बाद दोनों सीटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !