Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Ramgarh News : कुजू में अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमन दुबे के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


11 जून को हुई थी मारपीट, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, 11 जून को कुजू थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर, सेवटा में अमन दुबे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल अमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां किरण देवी के बयान पर मांडू (कुजू) थाना में कांड संख्या 135/2026 दर्ज किया गया।

अवैध संबंध के शक में वारदात को दिया अंजाम

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी जसवंत राम उर्फ जसवंत प्रजापति और उसकी सहयोगी सुमन देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन के साथ मृतक का मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ में सामने आया कि जसवंत प्रजापति को अमन दुबे और सुमन देवी के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने अपने किराए के मकान में अमन दुबे के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि सुमन देवी ने भी घटना में सहयोग करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !