Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Ramgarh News : रामगढ़ में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रहीं तीन महिलाओं की मौत, दो घायल

Ramgarh News : जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में रविवार को वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। तेज बारिश और गर्जन के दौरान खेत में काम कर रहे लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।


सांकुल गांव में खेत में काम कर रही रेखा देवी और उनकी बेटी रोशनी कुमारी पर वज्रपात हुआ। दोनों को तत्काल पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पलानी गांव में भी गिरी बिजली, एक की मौत, दो का इलाज जारी

दूसरी घटना पलानी गांव में हुई, जहां खेत में काम कर रहीं सुलेखा देवी (पति–सुरेंद्र उरांव), सुनीता देवी और कंचन कुमारी वज्रपात की चपेट में आ गईं। तीनों को 108 एंबुलेंस से पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुलेखा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता देवी और कंचन कुमारी झुलस गईं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ रेफर किया गया है।


रविवार को जिले के कई इलाकों में तेज बारिश, गरज और वज्रपात की घटनाएं हुईं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और खेतों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !