Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Ranchi Crime News: रांची में अश्लील वीडियो वायरल करने और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल जब्त

Ranchi Crime News: राजधानी में एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने और उसके साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरभ लिंडा है. वह नया सराय इलाके का रहने वाला है.

शिकायत मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय
15 अगस्त को पीड़िता ने लोअर बाजार थाना में लिखित आवेदन दिया था. उसने आरोपी पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया.

छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान सौरभ लिंडा को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जांच एजेंसी का मानना है कि इन मोबाइल का इस्तेमाल वारदात में हुआ था. दोनों फोन को जब्त कर डिजिटल जांच शुरू कर दी गई है.



लोअर बाजार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !