Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi Crime News: रांची में टोटो चालक से मारपीट और लूट का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Ranchi Crime News: रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक टोटो चालक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक कोकर बैंक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रोहित महतो मंगलवार सुबह अपना टोटो लेकर कोकर चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान तोताबाड़ी निवासी अमन कुमार सिंह और शिवम कुमार सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया.

पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान टोटो को भी नुकसान पहुंचाया गया. रोहित महतो ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसकी चांदी की चेन, हाथ घड़ी और 500 रुपये भी छीन लिए.

शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी नशे में थे और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे. किसी तरह वह वहां से बचकर निकला और सदर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की पड़ताल के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !