Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Ranchi News: एनएचएम में 298 पदों की बहाली प्रक्रिया रद्द, गड़बड़ियों की जांच शुरू

Ranchi News: झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में 298 संविदा पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं.


पदों के लिए 41 हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक मासिक मानदेय तय था

जानकारी के अनुसार, 20 जून 2025 को जारी विज्ञापन के तहत विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जानी थीं. इनमें वरिष्ठ अस्पताल प्रबंधक के 39 पद, अस्पताल प्रबंधक के 201 पद, वित्तीय प्रबंधक के 29 पद और आईटी एग्जीक्यूटिव के 29 पद शामिल थे. इन पदों के लिए 41 हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक मासिक मानदेय तय किया गया था.

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई. कई योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया. विशेष रूप से अस्पताल प्रबंधक पद की स्क्रूटनी सूची में 29 उम्मीदवारों को गलत तरीके से बाहर कर दिया गया, जबकि कुछ ऐसे अभ्यर्थियों को सूची में शामिल किया गया जो निर्धारित योग्यता और अनुभव की शर्तें पूरी नहीं करते थे.

कम समय देने के कारण कई अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई
इसके अलावा प्रक्रिया की समय-सीमा को लेकर भी सवाल उठे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28-29 नवंबर को आगे की प्रक्रिया होनी थी, लेकिन 31 अक्टूबर को जारी एक सूचना में अभ्यर्थियों को दस्तावेज दोबारा अपलोड करने के लिए सिर्फ 1 और 2 नवंबर तक का समय दिया गया. वहीं 3 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू तय कर दिया गया था. कम समय देने के कारण कई अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने इस पूरे मामले की जानकारी अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को दे दी है. अब संभावना जताई जा रही है कि नई नियुक्ति प्रक्रिया के लिए जल्द ही नया विज्ञापन जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री सचिवालय ने पीआर सेल से स्पष्टीकरण मांगते हुए मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !