Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Ranchi News: चार घंटे में लापता किशोरी मिली सुरक्षित, रांची पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ranchi News: रांची में 14 वर्षीय एक छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया गया कि किशोरी घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन विमेंस कॉलेज के पास पहुंचने के बाद उसका कोई पता नहीं चला. काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और आसपास खोजबीन शुरू की गई.


जब छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लिया गया.


एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
राकेश रंजन, सीनियर एसपी रांची, ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया. उनके निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तेजी से तलाश अभियान चलाया.

पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि महज चार घंटे के भीतर, गुरुवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया. लड़की सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !