Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Ranchi News: झारखंड पुलिस अधिकारियों को ACP-MACP देने की कवायद तेज, स्क्रीनिंग समिति ने की समीक्षा

Ranchi News: झारखंड पुलिस के पात्र अधिकारियों को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) और मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) का वित्तीय लाभ देने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने महानिदेशक चयन परिषद सह स्क्रीनिंग समिति की बैठक का कार्यवृत्त जारी करते हुए संबंधित मामलों पर आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।


बैठक में विभिन्न पुलिस अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड और ACP-MACP से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। जिन अधिकारियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार इस लाभ के लिए पात्र पाया गया है, उनके मामलों में आगे वित्तीय स्वीकृति और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी होगा आदेश

वेतन निर्धारण और ACP-MACP से जुड़े वित्तीय लाभ को लागू करने के लिए आंतरिक वित्तीय सलाहकार के साथ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति ली जाएगी। आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय संबंधित अधिकारियों के लिए औपचारिक आदेश जारी करेगा।


DGP की अध्यक्षता में हुई बैठक

स्क्रीनिंग समिति की बैठक की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्रा ने की। बैठक में पुलिस महानिदेशक प्रभात कुमार, पुलिस महानिदेशक असीम विक्रांत मिज, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार पंकज कंबोज समेत पुलिस और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

समिति ने अधिकारियों की नियुक्ति तिथि, वर्तमान पदस्थापन और उन्हें पहले से मिले ACP या MACP लाभ के आधार पर मामलों की जांच की। अलग-अलग अधिकारियों के संबंध में पूर्व में मिले वित्तीय लाभ और अब संभावित रूप से मिलने वाले लाभ का विवरण भी बैठक में दर्ज किया गया। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित DIG, SP और अन्य अधिकारियों को स्क्रीनिंग समिति के निर्णय के आधार पर जरूरी कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !