Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Ranchi News: टीएसपीसी सब जोनल कमांडर देवा की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगा एलसीआर

Ranchi News: टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर देवा जी उर्फ आदिल जफ्फर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ बबलू जी की जमानत याचिका पर बुधवार को न्यायायुक्त एके मिश्रा-1 की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने मामले से जुड़ा लोअर कोर्ट रिकॉर्ड, यानी एलसीआर, प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी.

ईंट भट्ठा मालिक से लेवी मांगने का आरोप
मामला मैक्लुस्किगंज थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को धमधमियां इलाके में एक ईंट भट्ठा मालिक से लेवी वसूलने के लिए बाइक से तीन लोग पहुंचे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में एंबुश लगाया और तीन आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल अंसारी, सोनू अंसारी और सलमान अंसारी के रूप में हुई.



पूछताछ के बाद देवा जी की गिरफ्तारी
पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी टीएसपीसी से जुड़े हुए थे. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर पिपरवार, खलारी और बुढ़मू सीमांत क्षेत्र के सब जोनल कमांडर देवा जी को गिरफ्तार किया गया. देवा जी को आदिल जफ्फर, आदिल अंसारी और बबलू जी के नाम से भी जाना जाता है. पुलिस मामले में लेवी वसूली और संगठन से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !