Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Ranchi News: तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो भाइयों की जान, सड़क हादसे से पसरा मातम

Ranchi News: अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा चमघाटी के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.


तेज रफ्तार और जोरदार टक्कर बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नवाडीह गांव निवासी प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है. दोनों किसी काम से बाहर गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और संभव है कि उसका ब्रेक फेल हो गया हो. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह टूट गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे जा गिरा और उसका एक पहिया अलग होकर दूर जा गिरा. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !