Ranchi News: राजधानी के लालपुर थाना में एक युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पीड़िता का आज कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके बाद शाम को पीड़िता की मेडिकल जांच कराइ जाएगी। युवती के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच लालपुर पुलिस ने शुरू कर दी है। युवती द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर सैलून संचालक सोहेब मलिक और सोहेल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर के अनुसार डंगरा टोली स्थित एक सैलून में जॉब करने के लिए ऑफर किया गया, इसी दौरान उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया गया।
अधिक पैसे का लालच देकर ओड़िसा से रांची नौकरी के लिए बुलाया गया था
बताया जाता है कि पीड़िता ओडिशा में एक सैलून में मैनेजर का काम करती थी। उसे अधिक पैसा देने का लालच देकर रांची बुलाया गया और ब्यूटीशियन के पद पर ज्वाइन कराया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जनवरी माह में फ्लैट में बंद कर जबरन दुष्कर्म किया गया।
इस मामले को लेकर लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि महिला का एक लाख 64 हजार रुपये सैलून संचालक के यहां बाकी है।