Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

Ranchi News: नगर निगम चुनाव में खामियां, निर्वाचन आयोग सख्त, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को शोकॉज

Ranchi News: राजधानी में नगर निगम चुनाव के दौरान सामने आई अव्यवस्था और मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. आयोग ने रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री को कारण बताओ नोटिस यानी शोकॉज जारी किया है. आयोग का मानना है कि मतदान के दिन जिस तरह की परेशानियां आम जनता को झेलनी पड़ीं, वे कर्तव्य निर्वहन में बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती हैं.

मतदाताओं की परेशानी पर आयोग की नाराजगी
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि मतदान के दिन बड़ी संख्या में मतदाताओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इसमें वोटर लिस्ट में नाम न होने और पोलिंग बूथों पर कुप्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल हैं. आयोग ने इन शिकायतों को बेहद गंभीर प्रकृति का माना है और डीसी को इस पूरे मामले पर सात दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन (रिपोर्ट) उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !