Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Ranchi News: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की सुनवाई टली, 17 जून को होगी अगली सुनवाई

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री और तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले की शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई. अदालत ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 जून की तारीख तय की है.
मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर से जुड़े पक्ष पर सुनवाई होनी थी. हालांकि किसी कारणवश शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी.

कई आरोपी मामले में हैं नामजद
इस हत्याकांड में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, पूर्व नक्सली कुंदन पाहन समेत कई अन्य आरोपी शामिल हैं. पिछली सुनवाई के दौरान राजा पीटर को छोड़कर अन्य आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं.

फुटबॉल मैच के दौरान हुई थी हत्या
रमेश सिंह मुंडा की हत्या 9 जुलाई 2008 को तमाड़ क्षेत्र में फुटबॉल मैच के दौरान गोली मारकर की गई थी. इस घटना में उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों की भी मौत हुई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंपी गई थी. एजेंसी ने साजिश और हत्याकांड से जुड़े पहलुओं की जांच करते हुए कई आरोपियों को चिह्नित किया. अब अदालत में इस मामले की आगे की सुनवाई 17 जून को होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !