Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Ranchi News: मक्का अनुसंधान कार्यों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय होगी

Ranchi News: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) और भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना के संयुक्त तत्वावधान से एक राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मक्का पर आधारित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की राष्ट्रीय समूह की बैठक होगी, जो 9 से 11 अप्रैल आयोजित होगी। इस बैठक में तकरीबन 250 प्रतिभागी भाग लेने वाले हैं। 
उत्पादन बढ़ाने और क्लाइमेट स्मार्ट किस्मों पर होगी चर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को आयोजित उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के सचिव सह आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, बीएयू के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे और आईसीएआर के उप महानिदेशक डॉ. डी.के. यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक के दौरान मक्का के क्षेत्र, उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के अनुकूल प्रभेदों के विकास पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बीते वर्ष देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में हुए मक्का अनुसंधान कार्यों की समीक्षा कर भविष्य के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी सुझाए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !