धुंधली फोटो हटाने के निर्देश
सीईओ ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे मतदाता सूची में मौजूद धुंधली और कम गुणवत्ता वाली फोटो को तुरंत बदलें। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने ऐप के माध्यम से मतदाताओं की नई और स्पष्ट फोटो लेकर समय पर अपलोड करें। इसके लिए 4 फरवरी की समयसीमा तय की गई है, जिससे पहले सभी मामलों का निष्पादन अनिवार्य है।
शुक्रवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सीइओ ने मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतन स्थिति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं को उनके संबंधित बीएलओ की जानकारी होनी चाहिए, ताकि मतदाता अपनी समस्याएं आसानी से बीएलओ से साझा कर सकें।
सीइओ ने बताया कि
सीइओ ने बताया कि चुनाव आयोग ने इ-साइनेट के माध्यम से बुक ए कॉल विथ योर बीएलओ की सुविधा शुरू की है, जिसके तहत मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इस माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए और बीएलओ ऐप में उपलब्ध कॉल बैक सुविधा का उपयोग कर समय पर मतदाताओं को कॉल करके उनकी समस्याओं का समाधान करें।
निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।