Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Ranchi News: रांची के कोतवाली में औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Ranchi: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा आश्रम के पास बुधवार को एक युवक का शव मिला. शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है. शरीर पर खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है.

चाकू से हमला किए जाने का संदेह
कोतवाली एएसपी निखिल राय के अनुसार, शुरुआती जांच में युवक की हत्या किए जाने की आशंका है. शव जिस हालत में मिला और शरीर पर मिले निशानों को देखते हुए चाकू से हमला किए जाने का संदेह है. हालांकि, हत्या किस वजह से हुई और घटना में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. इसके जरिए युवक की पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.
 पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने के साथ हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !