Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Ranchi News: रांची के सुखदेवनगर में पुलिस की कार्रवाई, ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार

Ranchi News: राजधानी रांची में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखदेवनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने चूड़ी गली इलाके में छापेमारी कर रॉकी यादव उर्फ प्रिंस नाम के एक ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है. काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यह आरोपी इलाके में सक्रिय है और चोरी-छिपे नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है.

युवाओं को बनाता था निशाना, पुलिस खंगाल रही है पूरा नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि रॉकी यादव हर वर्ग के लोगों, विशेषकर युवाओं और छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करता था. पुलिस फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य सप्लायरों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !