Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Ranchi News: रांची को ग्रीन सिटी बनाने की तैयारी, 80 से अधिक स्थानों पर विकसित होंगे हरित क्षेत्र

Ranchi News: राजधानी रांची की पहचान सिर्फ स्मार्ट सिटी के रूप में ही नहीं, बल्कि हरियाली से भरपूर शहर के रूप में भी बने, इसके लिए रांची नगर निगम ने ग्रीन पैच डेवलपमेंट अभियान को नई गति दी है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने हॉर्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक में शहरभर में चल रहे हरित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आगे की रणनीति तय की.

शहर में तेजी से बढ़ रहे हैं ग्रीन स्पॉट
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 24 प्रमुख स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित किए जा चुके हैं. 24 अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि 52 नई जगहों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है. नगर निगम का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष के दौरान 80 से अधिक स्थानों को हरित स्वरूप देना है.

सिर्फ पौधे लगाना नहीं, उनकी देखभाल भी होगी प्राथमिकता
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं तय समय के भीतर पूरी हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रीन पैच तैयार होने के बाद उनके नियमित रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पौधे सुरक्षित रहें और हरित क्षेत्र लंबे समय तक संरक्षित रह सकें.



हरियाली से सुधरेगा शहर का पर्यावरण
नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि शहर में हरित क्षेत्रों का विस्तार केवल सौंदर्यीकरण का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है. इससे प्रदूषण कम करने, तापमान नियंत्रित रखने और नागरिकों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !