Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Ranchi News: रांची पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, पांच दारोगाओं का हुआ स्थानांतरण

Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले के पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार

अधिकारियों की नई तैनाती निम्न प्रकार से की गई है: 

  • सुनील कुमार गौड़ को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर नामकुम थाना भेजा गया है।
  • उपेन्द्र कुमार दास को पुलिस लाइन से पुंदाग ओपी में पदस्थापित किया गया है।
  • मिथुन कुमार को नामकुम थाना से स्थानांतरित कर पुंदाग ओपी भेजा गया है।
  • गौतम कुमार को नामकुम थाना से चान्हो थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अनुज प्रसाद यादव को चान्हो थाना से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) में पदस्थापित किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !