Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Ranchi News: रांची में महिला के साथ शर्मनाक बर्ताव, आरोपी सलाखों के पीछे

Ranchi: राजधानी के रांची सदर थाना इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

आरोपी ने घर पहुंचकर किया विवाद
जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार नाम का व्यक्ति महिला के घर पहुंचा और वहां उसके साथ बदसलूकी करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विवाद बढ़ने के बाद उसने महिला के साथ मारपीट भी की।

सार्वजनिक रूप से किया अपमान
आरोप है कि आरोपी ने महिला को अपमानित करने के लिए उसके चेहरे पर कालिख लगा दी, गले में चप्पलों की माला डाल दी और उसके कपड़े फाड़कर उसे मोहल्ले में घुमाया। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !