Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Ranchi News: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चाकूबाजी मामले में एक व्यक्ति हिरासत में

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, ईद के मौके पर दुकान लगाने को लेकर शाम के समय ही दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।

लेकिन रात करीब 11 बजे के बाद एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट से होते हुए चाकूबाजी तक पहुंच गई।

एक युवक की हालत गंभीर, दो को हल्की चोटें
इस घटना में मोहम्मद फैबीन, मोहम्मद रियान और मोहम्मद इरफान घायल हो गए। तीनों कर्बला इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें से एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।

एक व्यक्ति हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। मामले में साहिल नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चाकूबाजी का आरोप मोहम्मद अयान और उसके कुछ साथियों पर लगाया गया है।

जांच जारी, आगे होगी कार्रवाई
सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !