Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Ranchi News: सिकिदिरी में मवेशी तस्करी का पर्दाफाश, 17 गाय-बछड़ों को छुड़ाया

Ranchi News: रांची जिले के सिकिदिरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात 17 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन पिकअप वैन जब्त की और अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.


मवेशियों को पिकअप में भरकर बंगाल में तस्करी 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को पिकअप वाहनों में भरकर सिकिदिरी के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना के एएसआई बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने सतर्कता दिखाते हुए सड़क पर बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी और संदिग्ध वाहनों का इंतजार करने लगी.

सोमवार देर रात करीब दो बजे तीन पिकअप वैन वहां पहुंचीं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को रोक लिया और चारों ओर से घेर लिया. जब वाहनों की तलाशी ली गई तो उनमें मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर लादा गया था. पुलिस ने तीनों वाहनों से कुल 17 मवेशियों को बरामद किया, जिनमें 12 गाय और 5 बछड़े शामिल हैं.

तीन तस्कर गिरफ्तार
मौके से पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के जुड़ावन थाना क्षेत्र निवासी उमेश यादव, वैशाली के महथर थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार और भोजपुर जिले के चलपोखरी थाना क्षेत्र निवासी कमल किशोर कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

रेस्क्यू किए गए सभी 17 मवेशियों को उनके भरण-पोषण और देखभाल के लिए स्थानीय ग्रामीण महेश यादव को जिम्मेनामा बनाकर सौंप दिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच भी कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !