Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-12

Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर मांस, मछली और मुर्गा बिक्री पर प्रतिबंध,जानिए पूरी खबर

Ranchi News: रांची नगर निगम ने आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरभर में मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। 

नगर निगम की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी बूचड़खानों तथा मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।

नगर निगम प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति 15 अगस्त को मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ संबंधित विधि के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

नगर निगम ने शहरवासियों से इस आदेश का पालन करने और सहयोग की अपील की है, ताकि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांतिपूर्वक और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !