Please wait, loading data...

Ranchi News: 92.50 लाख रुपये ठगी मामले में विनय चंद्र लाल को अग्रिम जमानत

Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Ranchi News: 92.50 लाख रुपये ठगी मामले में विनय चंद्र लाल को अग्रिम जमानत

Ranchi News: जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े 92.50 लाख रुपये के कथित ठगी मामले में सिविल कोर्ट के एजेसी देवाशीष महापात्रा की अदालत ने आरोपी विनय चंद्र लाल को राहत दी है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका (ABP) पर सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर ली. यह मामला 14 मई 2026 को दर्ज किया गया था.

जमीन देने का हुआ था समझौता, भुगतान का आरोप
मामले के अनुसार, कमड़े निवासी रीता कुमारी ने पंडरा के तेल मिल गली स्थित एक भूखंड खरीदने के लिए हेहल निवासी विनय चंद्र लाल और अन्य लोगों के साथ समझौता किया था. शिकायत में कहा गया है कि जमीन के एवज में उन्होंने अलग-अलग माध्यमों से कुल 92.50 लाख रुपये का भुगतान किया. रीता कुमारी का आरोप है कि पूरी राशि देने के बावजूद लंबे समय तक न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही कब्जा मिला. इसके बाद उन्होंने पंडरा ओपी में शिकायत दर्ज कराई.



शिकायत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
पंडरा ओपी से मिली शिकायत के आधार पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में विनय चंद्र लाल के अलावा राजेश कुमार, युवराज लाल, रोशनी कुमारी, दिव्या कुमारी, यश राज और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !