Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Ranchi News: AI ऐप पर फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, रांची साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Ranchi: सोशल मीडिया पर इन दिनों फोटो को 80 के दशक की तस्वीर या अलग-अलग मजेदार अंदाज में बदलने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसके लिए लोग कई AI ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. मनोरंजन के चक्कर में लोग बिना ज्यादा सोचे अपनी तस्वीरें इन ऐप्स पर अपलोड कर देते हैं. अब इसी को लेकर रांची साइबर अपराध थाना ने लोगों को सावधान किया है. साइबर पुलिस का कहना है कि आज का छोटा सा ऑनलाइन ट्रेंड आगे चलकर आपकी डिजिटल पहचान और निजी जानकारी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

फोटो से जुड़े ये 5 खतरे बताए
रांची साइबर पुलिस ने AI प्लेटफॉर्म पर फोटो अपलोड करने से जुड़े पांच प्रमुख जोखिम बताए हैं.
चेहरे का गलत इस्तेमाल: आपकी फोटो का इस्तेमाल चेहरे की पहचान से जुड़े गलत कामों में किया जा सकता है.
फोटो का स्टोरेज: निजी तस्वीरें AI कंपनियों के सर्वर पर लंबे समय तक रह सकती हैं. इन्हें आगे किसी दूसरी कंपनी या पक्ष के साथ साझा करने या AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल करने का जोखिम हो सकता है.
फर्जी प्रोफाइल और वीडियो: आपकी तस्वीर और चेहरे का इस्तेमाल कर आपके नाम से नकली सोशल मीडिया अकाउंट या फर्जी वीडियो बनाए जा सकते हैं. इनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा सकता है.
फर्जी KYC और पहचान: तस्वीरों में बदलाव कर साइबर अपराधी फर्जी KYC, जाली पहचान पत्र और दूसरे ऑनलाइन फ्रॉड को अंजाम दे सकते हैं.
प्रतिष्ठा को नुकसान: आपकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल होने पर आपकी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंच सकता है.

फोटो अपलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
साइबर पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी AI ऐप का इस्तेमाल करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांचें. फोटो अपलोड करने से पहले ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें. यह समझना जरूरी है कि ऐप आपकी तस्वीर को कैसे इस्तेमाल और स्टोर करता है. पहचान पत्र, परिवार या लोकेशन से जुड़ी निजी तस्वीरें AI ऐप पर अपलोड करने से बचें.

काम पूरा होने के बाद फोटो डिलीट करें
अगर किसी ऐप या वेबसाइट पर फोटो अपलोड की है, तो काम पूरा होने के बाद उसे डिलीट करने का विकल्प जरूर देखें. साइबर पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि ऑनलाइन कुछ भी शेयर करने से पहले दो बार सोचें. किसी ऐप या वेबसाइट की प्रामाणिकता पर थोड़ा भी संदेह हो तो अपनी तस्वीर अपलोड न करें. पुलिस ने कहा है कि डिजिटल दुनिया में रचनात्मक बने रहें, लेकिन अपनी डिजिटल पहचान की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें. किसी भी तरह की साइबर शिकायत या मदद के लिए रांची साइबर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से संपर्क किया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !