Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Ranchi News: CISF ने दो आरोपियों को पकड़ा, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भागने की कोशिश नाकाम

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से फरार होने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को CISF की टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया. दोनों आरोपी फ्लाइट से बेंगलुरु भागने की तैयारी में थे. पकड़े जाने के बाद CISF ने दोनों को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों पर बिहार के गया जिले में मारपीट की एक घटना को अंजाम देने का आरोप है. इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों वहां से निकलकर रांची पहुंचे थे और यहां से बेंगलुरु जाने की योजना बना रहे थे.

जानकारी मिलने के बाद CISF ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों को रोक लिया. जांच में उनकी पहचान मोहम्मद अरशद रेहान और मोहम्मद शाहबाज आलम के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गया में केस दर्ज होने के बाद पुलिस से बचने के लिए शहर छोड़ने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !