Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Ranchi News: RIMS जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई, पांच मौजा की जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक

Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय ने RIMS जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची के पांच मौजा की जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक लगा दी है.

ED के रांची जोनल कार्यालय की ओर से रांची के रजिस्ट्री कार्यालयों और अंचल अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है.

बड़गाईं अंचल के मोरहाबादी, बरियातू, कोकर और तिरिल मौजा की जमीन पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा कांके अंचल के सांगा मौजा की जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन भी अगले आदेश तक नहीं होगा.



अधिग्रहित जमीन की खरीद-बिक्री की जांच
RIMS की अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद ACB ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसी केस के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की अलग से जांच शुरू की है. जांच में सरकारी अधिकारियों की कथित मिलीभगत के बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !