Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Ranchi News : अवैध संबंध के कारण कमलेश की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News : टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में 3 मई को हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों, शिवनाथ कुमार सिंह, उसकी पत्नी अंगिता देवी और साहिल राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक कमलेश का आरोपी शिवनाथ की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात से नाराज होकर शिवनाथ ने साजिश रची और अपने घर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया।


हत्या के बाद शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, रिंग रोड पर मिला था शव


हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। शव को हाईवा ट्रक में लादकर रिंग रोड पर ले जाया गया और सड़क किनारे फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, इसे हादसा दिखाने के लिए शव को वाहन से कुचलने की भी कोशिश की गई।

गौरतलब है कि 3 मई को टाटीसिल्वे के मानकीडीपा रिंग रोड किनारे एक युवक का शव मिला था, जिसे शुरुआत में सड़क दुर्घटना माना जा रहा था। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामला हत्या का निकला।


तकनीकी जांच से खुला मामला, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म


एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हाईवा, स्कूटी और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !