Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Ranchi News : ऑटो चालकों का प्रदर्शन, पार्किंग, चालान और परमिट समेत पांच मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : राजधानी में सोमवार को ऑटो चालक यूनियन ने लोक भवन धरना स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष अर्जुन यादव के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने धरना देने के बाद उपायुक्त, नगर आयुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।


पार्किंग, ई-चालान और परमिट को लेकर जताई नाराजगी

यूनियन का कहना है कि शहर में ऑटो पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में केवल रातू रोड न्यू मार्केट बस स्टैंड में ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जबकि अरगोड़ा चौक और आईटीआई बस स्टैंड के पास जबरन पार्किंग शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाया गया।

ऑटो चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर बिना पूर्व सूचना ई-चालान काटने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 500 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक के चालान से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

यूनियन ने शहर में एकल टोकन व्यवस्था लागू करने, सवारी चढ़ाने और उतारने के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित करने तथा 5 हजार नए ऑटो परमिट जारी करने की मांग की।

इसके अलावा संगठन ने चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों और जमादारों का हर 15 दिन में तबादला करने की मांग भी उठाई। यूनियन का कहना है कि इससे कथित अवैध वसूली पर रोक लगेगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !