Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Ranchi News : ओपन जेलों की निगरानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

Ranchi News : झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के ओपन जेलों की निगरानी और वहां उपलब्ध सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को निर्धारित की गई है।


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप ओपन जेलों की निगरानी के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है।

हाई कोर्ट के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी

हाई कोर्ट ने इससे पहले राज्य सरकार को तीन सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी गठित करने तथा ओपन जेलों की स्थिति, प्रबंधन और वहां कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन पर हाई कोर्ट की नजर

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को ओपन जेलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, चिकित्सा, भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने तथा कैदियों के पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मॉनिटरिंग समिति गठित करने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के अनुपालन की निगरानी झारखंड हाई कोर्ट कर रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !