Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News : गांव-गांव पहुंचेगी पुलिस, हर 15 दिन पर होगी ग्राम सभा में बैठक

Ranchi News : झारखंड में पुलिस और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्यभर में ग्राम सभा के जरिए पुलिस-जन संवाद अभियान चलाया जाएगा।नई व्यवस्था के तहत वरीय पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी हर 10 से 15 दिन पर गांवों में जाकर ग्राम सभा के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।


अपराध नियंत्रण और भरोसा मजबूत करने पर जोर


सरकार का मानना है कि गांव स्तर पर नियमित संवाद से पुलिस और आम लोगों के बीच भरोसा मजबूत होगा। इससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

पुलिस मुख्यालय इस योजना को लागू करने के लिए एसओपी तैयार कर रहा है। इसके तहत गांवों में बैठक की प्रक्रिया और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।


डायल-112 और अधिकारों को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान


इसके अलावा डायल-112 सेवा को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी।

वहीं स्कूलों और कॉलेजों में भी पुलिस अधिकारी जाकर विद्यार्थियों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !