Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Ranchi News : जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ranchi News : जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई युवक की हत्या के मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और झारखंड पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है।


आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि शहर के बीचों-बीच पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका दावा है कि जान बचाने के लिए युवक पुलिस वाहन तक पहुंच गया था, लेकिन अपराधी उसे वहां से घसीटकर बाहर ले गए और हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना में घायल दूसरा युवक कोलकाता में इलाजरत है।

नीरज सिंह को बेवजह फंसाने का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस व्यापारी नीरज सिंह का नाम इस मामले में जोड़ा जा रहा है, वह लंबे समय से वैध लाइसेंस के साथ डीडी बार का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय नीरज सिंह बार में मौजूद नहीं थे और हत्या बार के भीतर नहीं, बल्कि चौराहे पर पुलिस के सामने हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बार अवैध था तो प्रशासन ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने नीरज सिंह के परिवार को परेशान किया। उनके अनुसार पुलिस देर रात उनके घर पहुंची, दो गाड़ियां जब्त कर लीं और उनकी पत्नी व बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

आदित्य साहू ने कहा कि बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस अक्सर असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। भाजपा ने मांग की कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों के साथ घटना स्थल पर मौजूद लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही नीरज सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कर, यदि वह निर्दोष पाए जाते हैं, तो उनका नाम केस से हटाया जाए। भाजपा ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मामले में नहीं फंसाया जाना चाहिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !