Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Ranchi News : झारखंड शराब प्रकरण घोटाला, ACB ने जांच तेज की, तीन प्रमुख लोगों को फिर भेजा समन

Ranchi News : झारखंड के चर्चित शराब प्रकरण की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मामले में जांच की रफ्तार तेज कर दी है। एजेंसी ने जांच के अगले चरण में तीन प्रमुख व्यक्तियों को 6 अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए पुनः समन जारी किया है। ACB दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों का मिलान कर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।


जांच एजेंसी ने पूर्व में जारी नोटिसों के अनुपालन और जांच की आवश्यकता को देखते हुए श्यामजी शरण को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया है। श्यामजी शरण झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के पूर्व प्रबंध निदेशक और आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव रह चुके हैं। ACB उनके पूर्व में दर्ज बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर कई बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी।


इसके अलावा अरुण कुमार सिंह को भी 6 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच एजेंसी कंपनी की भूमिका, उससे जुड़े अनुबंधों, वित्तीय लेन-देन और संबंधित संस्थाओं के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है।

बयानों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का होगा मिलान, जांच के अगले चरण पर नजर

ACB के अनुसार, आगामी पूछताछ का उद्देश्य केवल बयान दर्ज करना नहीं है, बल्कि दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और पहले दर्ज किए गए बयानों का आपसी मिलान कर मामले की वास्तविक परिस्थितियों तक पहुंचना है।

जांच एजेंसी का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले के प्रत्येक पहलू की गहन जांच की जा रही है। ACB आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर करेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !