Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Ranchi News : झारखंड स्टेट बार काउंसिल में बढ़ीं 7 सीटें, अब कुल 32 सदस्य होंगे

Ranchi News : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्य संख्या 25 से बढ़ाकर 32 कर दी है। 19 जुलाई 2026 को पारित प्रस्ताव के तहत सात नई सीटें जोड़ी गई हैं। बीसीआई ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 19वें से 25वें स्थान पर रहे उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया जाए।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था चुनाव

एडवोकेट एक्ट, 1961 के तहत पहले झारखंड स्टेट बार काउंसिल में 25 सीटों का प्रावधान था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने के बाद पूरे देश में स्टेट बार काउंसिल के चुनाव कराए गए। झारखंड में भी 25 सीटों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें दो सीटें मनोनयन के आधार पर और पांच सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित थीं।

22 सदस्यों का गजट नोटिफिकेशन पहले ही जारी

चुनाव के बाद 22 विजयी उम्मीदवारों के नाम का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है, जबकि एक सीट को लेकर विवाद अभी भी लंबित है। अब बीसीआई के नए निर्णय के बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल में कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !