Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Ranchi News : नाबालिग लड़की की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, सामाजिक बदनामी छुपाने के लिए हुई वारदात

Ranchi News : राजधानी में इंसानियत को तार तार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमे  सामाजिक बदनामी के नाम पर लड़की को मारकर शव का चुप-चाप अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता और पुत्र की संलिप्तता बताई है।
शव को एंबुलेंस से गया ले जाकर किया अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की पिछले कुछ दिनों से लापता थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसकी हत्या कर दी गई और शव को छिपाने के लिए उसे एंबुलेंस से बिहार के गया ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पिता और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे हुए।

रांची पुलिस के अनुसार, घटना रतू थाना क्षेत्र की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस ने बताया कि लड़की 13 मार्च से लापता थी और बाद में उसकी हत्या कर शव को गुप्त रूप से जला दिया गया। इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !