Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Ranchi News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद शूटर सत्यम पाठक गिरफ्तार

Ranchi News : राजधानी में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बुधवार सुबह बड़ी सफलता मिली। पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश, पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान सत्यम पाठक ने खुलासा किया था कि वारदात में इस्तेमाल हथियार कांके डैम के पास छिपाए गए हैं। बुधवार सुबह पंडरा ओपी पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए मौके पर लेकर पहुंची। इसी दौरान उसने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैरों में गोली लगी और हाथ में भी चोट आई।

दो हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों में शामिल, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

जांच में सामने आया है कि सत्यम पाठक हाल के दो चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है। पंडरा स्थित ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या में उसकी भूमिका सामने आई है, जिसमें विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इसके अलावा, वह जुलाई 2024 में धुर्वा बस स्टैंड के पास भाजपा नेता और पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर हुए हमले में भी शामिल था, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड विजय टेटे और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !