Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Ranchi News : रांची के 4 हजार से अधिक कैब चालक हड़ताल पर, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Ranchi News : राजधानी रांची में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े 4 हजार से अधिक कैब चालक और बाइक राइडर हड़ताल पर चले गए हैं। किराया दरों में बढ़ोतरी और एग्रीगेटर कंपनियों की नीतियों के विरोध में शुरू हुई इस हड़ताल से शहर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


किराया बढ़ाने और कमीशन घटाने की मांग

हड़ताल पर बैठे चालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, वाहन बीमा, ईएमआई और रखरखाव के खर्च में लगातार इजाफा हुआ है, लेकिन कंपनियों ने किराया दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। उनका कहना है कि ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियां अधिक कमीशन वसूल रही हैं, जिससे उनकी आमदनी लगातार घटती जा रही है।

फेयर पॉलिसी में बदलाव की मांग पर अड़े चालक

कैब चालकों का कहना है कि इससे पहले भी वे उचित फेयर पॉलिसी और बेहतर कमाई की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। उनका आरोप है कि एग्रीगेटर कंपनियों की मौजूदा नीतियां चालकों के हित में नहीं हैं और आर्थिक रूप से उनका शोषण कर रही हैं। उन्होंने मांग की है कि किराया दरों में संशोधन और कंपनियों के कमीशन में कमी कर ही उनकी आजीविका को सुरक्षित बनाया जा सकता है। फिलहाल हड़ताल जारी है और चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !