Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Ranchi News : रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और AEBAS पोर्टल की समीक्षा

Ranchi News : सिविल सर्जन कार्यालय में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम तथा AEBAS पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने की।बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा, यूनिसेफ की अन्नपूर्णा, एविडेंस एक्शन के नीरज समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और संबंधित कर्मी शामिल हुए।


योजनाओं की प्रगति और पोर्टल संचालन पर चर्चा


बैठक के दौरान एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा AEBAS पोर्टल पर कर्मचारियों की उपस्थिति और विवरण नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।


RI माइक्रोप्लान जल्द जमा करने का निर्देश


अधिकारियों ने कहा कि पोर्टल पर सही और समय पर जानकारी अपलोड होने से वेतन भुगतान और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को HMIS पर समय पर डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को RI माइक्रोप्लान जल्द जमा करने को भी कहा गया, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !