Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Ranchi News : रांची में दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार

Ranchi News : राजधानी के इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश एक फ्लैट में घुसकर करीब 20 मिनट के भीतर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, फ्लैट मालिक उमेश अग्रवाल बाजार गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और अलमारी तथा लॉकर को खंगालकर जेवर, नकदी और अन्य मूल्यवान सामान लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !