Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News : रांची में बड़ा तालाब के पास लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

Ranchi News : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के पास हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। तीनों पर एक व्यक्ति से लूटपाट करने का आरोप है।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी मो. अमन उर्फ मोटेन बोस के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

लूट का सामान बरामद, जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक नया शर्ट, दो अन्य शर्ट और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि बड़ा तालाब क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वारदात की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !