Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Ranchi News : रांची में बिल्डर के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Ranchi News : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने मंगलवार को राजधानी रांची के रातू रोड स्थित एक बिल्डर और उससे जुड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई दोपहर में शुरू हुई, जिसके बाद संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की कार्रवाई के दायरे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक भी शामिल हैं। जांच टीम कंपनी के वित्तीय लेन-देन, आय के स्रोत और कर संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

टैक्स चोरी की सूचना के आधार पर शुरू हुई जांच

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि संबंधित बिल्डर ने अपनी वास्तविक आय छिपाकर टैक्स चोरी की है। इसी इनपुट के आधार पर विभाग की अनुसंधान शाखा ने यह कार्रवाई शुरू की। फिलहाल छापेमारी और दस्तावेजों की जांच जारी है। आयकर विभाग की ओर से मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !