Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-03

Ranchi News : रांची में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 4153 वाहनों का चालान

Ranchi News : राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत 2 जुलाई को यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 4153 वाहन चालकों का चालान किया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो समेत विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई।


नो पार्किंग और बिना हेलमेट चलाने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

यातायात पुलिस के अनुसार सबसे अधिक 2177 चालान नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ किए गए। वहीं बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 1585 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने के 156 और नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 54 चालकों का भी चालान काटा गया।

नियमों के पालन की अपील, अभियान रहेगा जारी

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर चलते समय सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !