Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Ranchi News : रांची में रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग

Ranchi News : राजधानी रांची में एक रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान निवासी बिजेंद्र सिंह को व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई है। मामले में बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से धमकी भरा मैसेज आया। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। इसी दौरान थाना में मौजूद रहने के दौरान उनके मोबाइल पर दोबारा व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताते हुए एक सप्ताह के भीतर 1 करोड़ रुपये देने की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

परिवार और वाहन की जानकारी बताकर बढ़ाया डर, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

कारोबारी के अनुसार, कॉल करने वाले ने उनके परिवार और वाहन से जुड़ी कई जानकारियां भी बताईं। इससे उन्हें आशंका है कि उनकी गतिविधियों की पहले से रेकी कराई गई है। घटना के बाद परिवार दहशत में है।

पुलिस व्हाट्सऐप कॉल, मैसेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान और उसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !