Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Ranchi News : रांची रेलवे स्टेशन पर 61 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

Ranchi News : नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन नार्कोस" के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 61 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।


संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में मिले संदिग्ध यात्री


जानकारी के अनुसार 30 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे मिले।


सात बैगों में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा


जांच के दौरान पाया गया कि तीनों युवकों के पास चार बड़े ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग थे। पूछताछ में उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले, जिससे सुरक्षा बल का संदेह और गहरा गया। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।

ट्रेन के रवाना होने का समय नजदीक होने के कारण आरपीएफ टीम ने तीनों संदिग्धों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारा। वहां विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।


बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं आरोपी, तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष सिंह, प्रेंस कुमार और अंकित पाठक के रूप में हुई है। तीनों बिहार के बक्सर जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में तस्करी के नेटवर्क से इनके संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।

आरपीएफ ने बरामद गांजा और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !