Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Ranchi News : राज्य के जूनियर डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने और बेहतर सुविधाओं की मांग पर हड़ताल का ऐलान

Ranchi News : झारखण्ड के मेडिकल कॉलजों में लम्बे समय से चल रहा स्टाइपेंड विवाद अब अनिश्चित कालीन हड़ताल का रूप लेने जा रहा है। सुचना की माने तो इंडियन मेडिका असोसिएशन झारखण्ड और झारखण्ड स्टेट हेल्थ सर्विस असोसिअशन ने 6 अप्रैल से अनिश्चितकालींन हड़ताल का समर्थन करने की घोषणा की है। जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने, समय पर वेतन भुगतान और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कई बार विरोध प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने हड़ताल का फैसला लिया है।
6 अप्रैल से जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, OPD सेवाएं होंगी प्रभावित

बताया जा रहा है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के जूनियर डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल होंगे। हालांकि, मरीजों को गंभीर परेशानी से बचाने के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रखी जाएंगी। डॉक्टरों का कहना है कि उनका स्टाइपेंड अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है और कार्यभार के हिसाब से उचित नहीं है। इसके अलावा वेतन भुगतान में देरी और कार्यस्थल की समस्याएं भी लंबे समय से बनी हुई हैं।

इस हड़ताल के चलते अस्पतालों में सामान्य इलाज और ओपीडी सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !