Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Ranchi News : रील बनाने के लिए थाना बना स्टूडियो, वायरल वीडियो के बाद युवक पर कार्रवाई

Ranchi News : सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह एक युवक को भारी पड़ गई। रांची के चुटिया थाना परिसर में रील बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, उससे माफी मंगवाई और पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया।


मामला चुटिया थाना का है। साहिल महतो नाम के युवक ने थाना परिसर के अंदर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही समय में यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

माफीनामा लेकर पीआर बॉन्ड पर छोड़ा, पुलिस ने युवाओं से की अपील

थाना जैसे संवेदनशील परिसर में बिना अनुमति वीडियो बनाने पर लोगों ने आपत्ति जताई। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चुटिया थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

पुलिस ने युवक को अपनी गलती का एहसास कराया और उससे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। इसके बाद उससे लिखित माफीनामा लिया गया। युवक ने भरोसा दिया कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा, जिसके बाद उसे पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।

थाने से बाहर आने के बाद युवक ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में उससे बड़ी गलती हो गई। उसने अपनी हरकत पर अफसोस जताते हुए भविष्य में ऐसा काम नहीं करने की बात कही।

रांची पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि थाना और अन्य सरकारी कार्यालयों में बिना अनुमति रील या वीडियो न बनाएं। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !